मथुरा, मई 23 -- उप महाप्रबंधक दूरसंचार दूरभाष केंद्र डैंपीयर नगर पर केंद्रीय संघों के आह्वान पर बीएसएनएल पेंशन भोगियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर एमपी सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। संचालन अखिल भारतीय बीएसएनल पेंशन वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव डीएस पाल ने किया। इसमें ओएस गौतम, रमन लाल सारस्वत, विनोद गौड़, एनके शर्मा, अचल चतुर्वेदी, केएम श्रीवास्तव के अलावा अखिल भारतीय बीएसएनल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके शर्मा ने कहा कि बीएसएनल पेंशन भोगियों हेतु आईडीए/ डीआर के आदेश एरियर सहित बिना किसी विलंब के जारी किए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि 16 अप्रैल को अपनी इन्हीं मांगों को लेकर धरना दिया था लेकिन सरकार सीनियर सिटीजनों को ऐसी भीषण गर्मी में आंदोलन करने हेतु मजबूर कर रही है। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल पेंशन भोगियों ने मांगों को लेकर...