जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल एवं जिला शाखा जमशेदपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन बिष्टुपुर के राजस्थान भवन में रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें झारखंड सर्किल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं पदाधिकारी शामिल हुए।अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, पेंशनर्स की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही भविष्य की रणनीति एवं संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।कार्यक्रम में संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखते हुए पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।अधिवेशन के...