बीएसएनएल ने पेश की 'फ्रीडम 2.0' योजना, एक रुपये में सिम और 24 दिन तक मुफ्त सुविधाएं
सहारनपुर, अगस्त 14 -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों के लिए 'फ्रीडम 2.0' योजना पेश की है। योजना के तहत नए ग्राहकों को मात्र एक रुपये में सिम कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ 24 दिनों तक प्रतिदिन एक जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यह ऑफर नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के साथ मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए बीएसएनएल से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। बीएसएनएल की ओर से 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी विशेष लाभ दिया जा रहा है। पहले इस प्लान की वैधता 365 दिन थी, जिसे बढ़ाकर 412 दिन कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल का ग्राहकों को खास तोहफा, एक रुपये से लेकर 2399 तक के विशेष ऑफर प्लान में 412 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.