रांची, अप्रैल 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतरातू साढ़म गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने बीएसएनएल टावर से महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए, जिससे पूरे इलाके में नेटवर्क सेवा ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे तीन से चार चोर एक कार से गांव पहुंचे। उन्होंने पहले गाड़ी को छिपाकर रखा और फिर कुछ लोग टावर पर चढ़ गए। वहां लगे तीन रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) को काटकर नीचे गिराया गया। इसी दौरान कार सवार साथी मौके पर पहुंचे और उपकरण लेकर भागने लगे। चोरी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मौके से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरों की कार को क्षतिग्रस्त भी कर दिया, ...