रुद्रपुर, मार्च 27 -- पंतनगर, संवाददाता। छोटी मार्केट के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर शुक्रवार को एक युवक के चढ़ जाने से करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय विजय पुत्र गुलई नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया और ऊपर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय सुरक्षा विभाग और पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की निगाहें टावर पर टिकी रहीं। पुलिस व स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ा रहा। स्थिति बिगड़ती देख पंतनगर थाने से एसआई दिनेश रावत ने पहले नीचे से युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर साहस का परिचय ...