पिथौरागढ़, जून 15 -- मुनस्यारी। मुनस्यारी के गोल्फा गांव में प्रस्तावित बीएसएनएल मोबाइल टावर का निर्माण ना होने से लोगों में आक्रोश है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू व जिला पंचायत सदस्य मदकोट भावना दानू ने बताया कि पिछले दो वर्षों से टावर के निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा वर्ष 2024 में टावर निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री गोल्फा पहुंचा दी गई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण अधिकांश सामग्री खराब व जर्जर हो गई है। कहा जिस कारण गोल्फा, बोना, तोमिक, टांगा सहित आसपास के गांवों की हजारों की आबादी संचार सुविधाओं से वंचित है। जल्द कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्द...