लखनऊ, मार्च 19 -- बीएसएनएल की नीतियों के खिलाफ उसके फ्रेंचाइजी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। लखनऊ में इसकी वजह से नए सिमकार्ड लेने वालों को दिक्कत हुई। यहां रोजाना 2800 सिमकार्ड फ्रेंचाइजियों के जरिए एक्टिवेट होते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड की प्रस्तावित एस एंड डी नीति के खिलाफ देशभर के साथ लखनऊ में भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नेशनल बीएसएनएल फ्रेंचाइजी एसोसिएशन (एनबीएफए) के आह्वान पर लखनऊ की सभी फ्रेंचाइजियों ने बुधवार से अपना काम पूरी तरह ठप कर दिया है। इस हड़ताल का सीधा असर राजधानी की टेलीकॉम सेवाओं पर पड़ा है। हड़ताल के चलते लखनऊ की फ्रेंचाइजियों ने सिम कार्ड की खरीद, नए एक्टिवेशन, कैंप और प्रमोशनल ड्राइव पर पूरी तरह रोक लगा दी है। शहर के रिटेलर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नया सिम चालू न करें। इसके साथ ही सी टॉपअप की खरीद और बिक्...