बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन के नाम पर ठग हुए एक्टिव, रहें सावधान
सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बीएसएनएल संचार कंपनी के द्वारा इन दिनों घर-घर नि:शुल्क इंटरनेट फाइबर का कनेक्शन दिया जा रहा है। लेकिन बीएसएनएल की इस कनेक्शन योजना को कुछ ठग भुनाने में लगे हैं। सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताए कि बीएसएनएल संचार कंपनी के फाइबर कनेक्शन के नाम पर अगर कोई पैसे मांगे तो तुरंत अपने नजदीकी थाना को सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी को कोई पैसा नहीं दें। उन्होंने लोगों को जागरूक रहते हुए ठगों से बचने और ठगों को कानून के शिकंजे में पहुंचने में मदद करने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.