मथुरा, अप्रैल 16 -- डैंपीयर नगर स्थित दूरसंचार केंद्र पर केंद्रीय संघों के आह्वान पर बीएसएनएल के पेंशन भोगियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अखिल भारतीय बीएसएनल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके शर्मा, ओएस गौतम, वीके अग्रवाल, रमन लाल सारस्वत, दाताराम, कमल सिंह, आरके चतुर्वेदी आदि ने कहा कि यह सरकार पेंशन भोगियों पर कुठाराघात कर रही है, इसकी मंशा पेंशनरों के प्रति सही नहीं है। हम लोग दूरसंचार विभाग से बीएसएनएल में जब आए थे तो संपूर्ण सुविधा भारत सरकार के कर्मचारियों के अनुसार देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि पेंशनर अपनी जीविका सही तरीके से चला सकें। नए-नए नियम लाकर पेंशनरो की रोजी रोटी को छीना जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को स्वीकार नहीं करेगी तो हम लोग पूरे देश में के...