बीएसएनएल के पुनरुद्धार को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। बीएसएनएल के अस्तित्व, पुनरुद्धार और कर्मचारियों-पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय दूरसंचार मंच (बीडीएम) के आह्वान पर महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में लंच के समय प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने तृतीय वेतन संशोधन समिति की संस्तुतियां लागू करने, पेंशन संशोधन, लंबित पदोन्नतियां देने और अनुकंपा नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने बीएसएनएल-एमटीएनएल में नियमित सीएमडी की नियुक्ति और सरकारी विभागों में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने की भी मांग की। प्रदर्शन में अमित सिंह, आशीष कुमार गुप्ता, तौफीक खान, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.