अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीएसएनएल के मैन एक्सचेंज परिसर के कंडम सामान के स्टोर में बुधवार को भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से हादसा हो गया। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस कंट्रोल रूम के पास भारत संचार निगम (बीएसएनएल ) परिसर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग कंडम स्टोर तक पहुंच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहंुच गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एफएसओ संजीव कुमार सिंह के अनुसार ट्रांसफर से उठी चिंगारी की वजह से हादसा हुआ था। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.