धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बीएसएनएल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू करने की दिशा में मशीनों का इंस्टॉलेशन कार्य प्रारंभ कर दिया है। अस्पताल कैंपस में तेजी से उपकरण लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस महीने के अंत तक पूरे परिसर में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा चालू हो जाएगी। इसके बाद अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल रिपोर्ट, ई-हॉस्पिटल सेवाएं और डेटा प्रबंधन अधिक सुगम व तेज हो सकेगा। इस योजना के तहत सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों को भी हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इंटरनेट सेवा शुरू होने से इलाज प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.