बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बीएसएनएल की फाइव जी सेवा साल के अंत तक शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल ) की फाइव जी सेवा की शुरुआत इस साल के अंत से प्रारंभ हो जाएगी। बीएसएनएल के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मोबाइल टावरों पर मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है। टाटा कंपनी के सहयोग से जिले में फाइव जी की सेवा बहाल की जायेगी। आने वाले दिनों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा बीएसएनएल अपने ग्राहकों को देगा। उन्होंने बताया कि जिला में बीएसएनएल के कुल 22 टावर हैं। अकेले शेखपुरा शहर में चार टावर हैं। नवंबर या दिसंबर में फाइव जी सेवा बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...