बीएसएनएल की तबादला योजना के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड में बीएसएनएल की प्रस्तावित तबादला योजना के विरोध में कर्मचारियों और अधिकारियों का विरोध तेज हो गया है। सुभाष नगर स्थित बीएसएनएल मुख्यालय में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बीएसएनएल की सभी यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित योजना के तहत राज्य के करीब 98 प्रतिशत यानी 570 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 520 अधिकारियों और कर्मचारियों को शहरी क्षेत्रों से हटाकर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर तैनात करने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने इस फैसले को अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के स्थानांतरण से बीएसएनएल की कार्यप्रणाली प्रभावित होगी और उपभोक्ताओं को भी परेशानियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.