बीएसएनएल कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मेरठ, अप्रैल 21 -- एयूएबी (ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन्स ऑफ बीएसएनएल) के आह्वान पर सोमवार को जीएम बीए जीपीओ कंपाउंड में बीएसएनएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा औद्योगिक महंगाई भत्ता रोके जाने के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि बेसिक एवं आईडीए प्रत्येक कर्मचारी का वैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा पीएसयू कर्मचारियों और पेंशनरों का आईडीए रोका जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। मुख्य वक्ता अश्विन कुमार परिमंडल सचिव बीएसएनएल कर्मचारी संगठन ने डॉट और सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। जिला सचिव नरेशपाल सिंह ने भी सरकार की इस नीति की निंदा की। जिला सचिव एसएनईए सोहनवीर सिंह ने कहा कि सरकार की गलत और कर्मचारी विरोधी नीतियों का मुकाबला केवल एकजुटता और संघर्ष के माध्यम से ही किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.