मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल ईयू और एआईबीडीपीए के संयुक्त तत्वावधान में पटेल नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में चल रहा तीन दिवसीय धरना शुक्रवार को संपन्न हो गया। धरने के अंतिम दिन सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने की अध्यक्षता उत्तम चंद शर्मा ने की, जबकि संचालन आर. यू. सिंह एवं ओमकार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्य रूप से तीन मांगों-तीसरे वेतन संशोधन, बीएसएनएल पेंशनरों के पेंशन संशोधन तथा संविदा कर्मियों की छंटनी पर तुरंत रोक लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह, मोहम्मद इसराइल, जी. डी. शर्मा और सतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- संसद मार्च की तैयारी में बीएसएनएल कर्मचारी

हिंदी हिन्दु...