हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी। बीएसएनएल के प्रस्तावित पुनर्गठन के विरोध में सुभाष नगर स्थित मुख्यालय में कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार चौथे दिन भी जारी रहा। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के बैनर तले आयोजित धरने में कर्मचारियों ने प्रबंधन के फैसले को कर्मचारी और कंपनी दोनों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि प्रस्तावित पुनर्गठन के तहत बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण इकाइयों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे शहरों में तकनीकी और परिचालन कार्यों के लिए कर्मचारियों की कमी हो जाएगी, जिसका सीधा असर बीएसएनएल की सेवाओं पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगले चरण में कर्मचारी भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जिसकी पूरी ज...