प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- बीएसएनएल के प्रचालन प्रमुख महेश कुमार को लालगंज एसडीई जितेंद्र त्रिपाठी और एक अन्य ने उनके कार्यालय में मारपीट कर घायल कर दिया। महेश कुमार के अनुसार, वह गुरुवार को कार्यालय में बैठे थे। तभी जितेंद्र त्रिपाठी पहुंचे और उनके सामने कुर्सी पर बैठ गए। पहले से बैठे एक व्यक्ति के बाहर जाते ही जितेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। जितेंद्र के साथ आए एक व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़ लिया। कार्यालय के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। इससे पहले जितेंद्र ने व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी दी थी। मामले में महेश कुमार ने जितेंद्र और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...