सहारनपुर, मई 20 -- अखिल भारतीय स्तर पर कमेटी ऑफ बीएसएनएल/ एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई तथा मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। मिशन कम्पाउंड स्थित दूरभाष केंद्र के पास आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों में असंतोष बढ़ रहा है। पेंशनरों ने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के 27 फरवरी के कार्यालय ज्ञापन के पैरा-5 को वापस लेने, 1 जनवरी से देय महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान करने तथा भविष्य में डीआर की समयबद्ध घोषणा सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान के लिए...