लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके पास अपर मुख्य सचिव उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण व रेशम तथा विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण को अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य व परिवहन अमृत अभिजात को अध्यक्ष, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...