चाईबासा, मार्च 2 -- चाईबासा । कृपा सिंधु चंदन की शानदार बल्लेबाजी (74 नाबाद) की बदौलत टॉउन क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को 6 विकेट से पराजित कर 33वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रेंडस क्लब की टीम उपविजेता हुई। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाईनल मैच में टॉउन क्लब के कप्तान प्रणय कुमार ने टॉस जीतकर फ्रेंडस क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्लब की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान 161 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब की ओर से वत्सल सिंह ने पांच चौके एवं तीन छक्के की सहायता से सर्वाधिक 50 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में निलेश सिंह कुंटिया ने 43 एवं कप्तान विमलेश नाग ने 30 रन बनाए। टॉउन क्लब की ओर से पारस नंदी ने 20 रन देकर तीन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.