पाकुड़, जून 24 -- प्रखंड सभागार महेशपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बुधवार को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में प्रखंड महेशपुर के मतदान केंद्र संख्या 1 से 100 तक के भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलओ 2) ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत बीडीओ ने बीएलए 2 के संग की बैठकप्रशिक्षण विवरण उक्त प्रशिक्षण एईआरओ सह बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं एईआरओ सह सीओ संजय कुमार सिंहा महेशपुर के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। उनके द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया की 30 जून से झारखंड प्रदेश में एसआईआर की गतिविधियां प्रारंभ होगी। जिसके प्रथम चरण में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण ब...