बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार नगर पालिका (आम) चुनाव को लेकर नगर निगम चास व नगर परिषद क्षेत्र फुसरो में मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को भी संबंधित क्षेत्र में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची का वितरण किया गया। बीएलओ मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी, मतदान की तिथि व मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत करा रहे हैं। उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि आगामी 19 फरवरी तक शत प्रतिशत मतदाता पर्ची उपलब्ध कराएंगे। अगर किन्हीं मतदाता को यह प्राप्त नहीं होता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क करें अथवा डायल 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करें। मतदाता पर्ची या वोटर इंफारमेशन स्लिप (वीआइएस) चुनाव आयोग द्वारा जार...