गाजीपुर, फरवरी 6 -- जखनियां। तहसील सभागार में एसडीएम अतुल कुमार और एईआरओ राघवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसरों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मतदाता सूची में पाई जा रही तार्किक डिस्क्रिपेंसी का निराकरण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में ऐसे प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिनमें मतदाताओं की आयु, नाम, संबंध, निवास एवं वर्ष 2003 की मैपिंग से संबंधित प्रविष्टियों में विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे सभी चिन्हित मामलों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजी प्रमाण प्राप्त किए जाएंगे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि बीएलओ क्षेत्रवार सर्वे कर सत्यापन कार्य को प्राथमिकता दें तथा प्राप्त प्रमाणों को समयबद्ध रूप से अभिलेखों में दर्ज करें। एईआरओ द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्दे...