बीएलओ व सुपरवाइजर नियमित रूप से घर-घर भ्रमण करें : डीसी
चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को नियमित रूप से घर-घर भ्रमण करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, दोहरीकरण एवं मृत मतदाताओं की सूची का मिलान करते हुए मतदाता मैपिंग के कार्य में प्रत्येक दिन 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी लाते हुए 85 प्रतिशत तक करने को कहा। जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मंगलवार को बैठक में उपायुक्त द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026, जनगणना-2027, स्वच्छ गांव- सुरक्षित जलवायु अभियान, चुप्पी तोड़-स्वस्थ रहो अभियान, मलेरिया उन्मूलन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर से सभी राजनीतिक दलों के साथ आगामी चार या पांच जून को बैठक का आयोजन करते हुए बीएलए-2 की नियुक्ति कार्य को पूरा करेंगे। साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.