बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने सुपरवाइजर जयकरण और मुकेश कुमार सहित बीएलओ राजकुमारी, नीलम भाटी, अमित, सरिता और मिथलेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने सभी को उनके दायित्वों के प्रति सजगता और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...