हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में विधानसभा सादाबाद के समस्त बीएलओ सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सादाबाद मनीष चौधरी द्वारा की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य की समय-सीमा बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तक कर दी गई है। उन्होने इस अवधि में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की गहन जांच सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उप जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि सभी संदिग्ध मामलों का घर-घर जाकर सर्व...