बीएलओ लोकतंत्र का स्तंभ: ज्ञानेश कुमार
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को लोकतंत्र का स्तंभ करार दिया। सीईसी ने मतदाता सूचियां तैयार करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका की सराहना की। बीएलओ से मुलाकात के बाद कुमार ने कहा कि युवा, ऊर्जावान और बिना थके काम करने वाले बीएलओ से मिलना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी भारत की चुनाव व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में मतदाता सूचियां बीएलओ तैयार करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त बीएलए इन सूचियों की जांच/ऑडिट करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता केवल मतदाता सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया में भी बनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.