बीएलओ पद से सामूहिक इस्तीफा दिया
चम्पावत, अप्रैल 10 -- योगेश जोशी, चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर का कार्य बहिष्कार जारी है। मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने बीएलओ पद से सामूहिक इस्तीफा दिया। उन्होंने बीते दिन लोहाघाट तहसील से कार्यकर्ताओं को हटाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया। चम्पावत में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने बीएलओ के पद से सामूहिक इस्तीफा दिया। यहां विमला पनेरू, दीपा पांडे, हेमा जोशी, शशि प्रभा, मीना जोशी, पूजा भट्ट समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर यूकेडी जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा, विपिन शर्मा, पीयूष तिवारी, संजय भट्ट, गजेंद्र बोहरा, संदीप भट्ट, सीएम जोशी, गिरीश भट्ट, मनीष पंत, राजू पुनेठा ने समर्थन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.