जमशेदपुर, मई 25 -- धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को वोटर लिस्ट से जुड़े कार्यों में परेशानी हो रही है। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों ने एसडीओ धालभूम को आवेदन देकर समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि मदरसा फैजुल उलूम क्षेत्र के बूथ संख्या 49 में कोई बीएलओ कार्यरत नहीं है। इसके चलते अनमैप्ड वोटरों का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में सुधार कराने और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को बार-बार विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आवेदन में कहा गया है कि यह गंभीर जनहित का मुद्दा है। यह भी पढ़ें- झरिया में मतदाता सूची से 450 नाम गायब, लोगों में नाराजगी प्रशासन से अपील की गई है कि जल्द से जल्द बीएलओ की नियुक्ति कर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की जाए। यह भी पढ़ें-...