बदायूं, दिसम्बर 4 -- ककराला। एसआईआर सर्वे अभियान के तहत क्षेत्र में मतदाता सूची के सत्यापन कार्य के लिए लगाये गए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। बुधवार को भाग संख्या 335 के बूथ लेवल आफिसर जमीर अहमद ने वार्ड 15 सभासद शहजादा रिजवान से उनके परिवार के मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को भरवाकर वापस लिया। चेयरमैन इंतखाब अहमद सकलैनी से भी उनके परिवार के सदस्यों के भरे हुये मतदाता गणना प्रपत्र जमा किये। भाग संख्या 334 से लेकर 363 तक कुल 30 बूथों के लिए घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों को भरवा कर वापस लिया जा रहा है। वाहिद, जगदीश यादव, खालिद नईम, कफील अहमद, अब्दुल खालिक, फारूख खान, सैफ अली खान, आदिल खान, कुर्रतुल हक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.