गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- मोदीनगर। नेहरू नगर कॉलोनी निवासी एक शिक्षक की घर में शुक्रवार देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शिक्षक की गाजियाबाद के वैशाली में बीएलओ ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव के चलते तनाव में आने से मौत हुई है। मामले को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया। नेहरू नगर कॉलोनी में 59 वर्षीय लाल मोहन परिवार के साथ रहते थे। वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 754 पर लगी थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बीएलओ ड्यूटी करने के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने दवाई देकर बिस्तर पर लिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.