बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- तहसील क्षेत्र की 91 बीएलओ को प्रशिक्षण देकर एसआईआर से पूर्व की तैयारियों को दुरुस्त रखने के बारे में बताया गया। सोमवार को तहसील सभागार में तहसीलदार ऋतु गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. राजीव जोशी ने बीएलओ को मतदाताओं के घर-घर जाकर संवाद, पहुंच और समन्वय स्थापित करने को कहा। इस दौरान मृत और लंबे समय से क्षेत्र को छोड़ चुके मतदाताओं की जानकारी एकत्र करने के बारे में बताया। तहसीलदार गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को एक दिन में कम से कम 30 मतदाताओं की मौजूदा स्थिति के बारे में सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.