कोडरमा, जुलाई 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- बानो में एसआईआर अभियान का बीडीओ ने लिया जायजानिरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है।पात्र नागरिकों की अपील उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भ...