गिरडीह, मार्च 19 -- देवरी। देवरी स्थित प्रखण्ड सभागार में बुधवार को डीआरडीए के निर्देशक सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथु महतो, देवरी के अंचल अधिकारी श्यामलाल मांझी व बीडीओ केबी कच्छाप की अगुआई में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एसआइआर के पहले चरण में अंचल क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र क्षेत्र में पड़ने वाले मकानों की गणना करने की जानकारी दी गई। उक्त गणना के बाद मतदाताओं की वास्तविक सूची तैयार करने में सहायता मिल सकेगी । इस सम्बंध में अंचल अधिकारी श्यामलाल मांझी ने बताया कि एसआइआर प्रक्रिया पूरी करने को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप बिंदुवार जानकारी दी जा रही है। जिससे एसआइआर प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरी किया जा ...