शामली, फरवरी 16 -- एसआईआर नोटिस तामील कराने गई बीएलओ ओर बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गुलाब को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी है। रविवार को क्षेत्र के गांव जैनपुर में बीएलओ बबीता अपने पुत्र के साथ गांव में ही गुलाब से एस आई आर नोटिस को तामिल कराने उसके घर पहुंची थी। जहां पर बबीता के साथ गुलाब ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौच करने लगा।जब बबीता के पुत्र ने इसका विरोध किया तो गुलाब ने बीएलओ के पुत्र पर हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गया था। मामले में बीएलओ बबीता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने रविवार की देर रात आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया है। सोमवार को गुलाब सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया बीएलओ के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी ग...