हाथरस, दिसम्बर 24 -- बीएलओ के साथ ग्रामीण ने की अभद्रता. -(A) बीएलओ के साथ ग्रामीण ने की अभद्रता. सासनी: क्षेत्र के गांव सिंघर्र में एसआईआर अभियान के दौरान एक महिला बीएलओ के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव सिंघर्र की बीएलओ राना नफीस ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूथ संख्या 20 पर बीएलओ कार्यरत हूँ । तहसील से उच्चधिकारियों के निर्देशानुसार कहा गया था कि मतदाता सूची बूथ पर पढ़कर सुनाया और फोटोग्राफी करने को कहा गया। इस कारण वो वहां गई थीं। जहां परदो ग्रामीण बूथ पर आए,जिन्होंने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में में बाधा पहुंचाई। बिना किसी आईडी के वोट बढ़वाने का दबाब बना रहे थे। तभी प्रधान पति कन्हैया ने अभद्रता करने से मना किया। तभी दोनों ने प्रधान पति कन्हैया के साथ मारपीट शुरू कर दी। ...