कौशाम्बी, मार्च 2 -- पांच दिन से लापता बीएलओ कृष्ण बाबू वर्मा का शव सोमवार को यमुना नदी में महिला घाट के सामने मिला है। बदन में केवल अंडरवियर व बनियान ही है। पैंट-शर्ट, स्वेटर व जूता कहां है, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। इसको लेकर तमाम तरह के सवाल हो रहे हैं। धरमपुर कनैली निवासी कृष्ण बाबू वर्मा कनैली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। 25 फरवरी को वह लापता हुए। सोमवार को शिक्षक का शव महिला घाट के सामने यमुना नदी में पत्थरों के बीच मिला। जानकारी होते ही पत्नी सीमा देवी, बड़ी बेटी, मेघना वर्मा, मझली बेटी रागिनी व छोटी बेटी क्षमा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मां व बेटियों ने विभाग के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 25 फरवरी को कृष्ण बाबू वर्मा घर से पैंट-शर्ट, स्वेटर और जूता पहन...