आजमगढ़, जून 16 -- मेहनगर(आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में कई पात्र मतदाताओं के नाम गायब मिलने से बीएलओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद विकासखंड तरवा और मेहनगर क्षेत्र में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि नाम जोड़ने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरने और आधार कार्ड जमा करने के बावजूद कई लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए। मेहनगर विकास खंड में अपात्र लोगों का प्रमाण पत्र ... यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम हटाने की कराएं जांच प्रशासन की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम भूपाल सिंह ने बीडीओ तरवा को स्वयं जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी बीएलओ की लापरवाही या मनमानी सामने आती है तो संबंधित के व...