औरैया, जनवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। औरैया में विधानसभा मतदाता सूची के एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जिन मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, उनका नाम वोटर सूची से कट सकता है। मगर सचाई यह है कि जिनके नाम नोटिस जारी की गई है वह नहीं बल्कि मतदाता सूची में चली आ रही अन्य गड़बड़ियों को दुरुस्त करने वाले मतदाता ही सुधार केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में सुनवाई के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। बिधूना के मतदाता एरवाकटरा, तहसील बिधूना, ब्लॉक संसाधन केंद्र और विकासखंड कार्यालय बिधूना तथा विकासखंड सहार में, दिबियापुर के मतदाता विकासखंड अजीतमल, भाग्यनगर, नगर पंचायत दिबियापुर, कलेक्ट्रेट ककोर और अछल्दा में, और औरैया के मतदाता तहसील अजीतमल, विकासखंड औरैया, सदर तहसील और बीआरसी औरैया में दस्तावेज जमा कर सकते हैं। मतदाता कई श्र...