कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने गुरुवार को विकास खण्ड पतारा के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रायपुर, कम्पोजिट विद्यालय छांजा, प्राथमिक विद्यालय सराय, कम्पोजिट विद्यालय पड़री के साथ-साथ अमृत सरोवर छांजा और अमृत सरोवर पड़री लालपुर का औचक निरीक्षक किया गया। कम्पोजिट विद्यालय रायपुर में 10 शिक्षक/03 शिक्षामित्र की बजाए 08 शिक्षक/03 शिक्षामित्र ही मिले। बीएसए से रिपोर्ट मांगी गई। विद्यालय परिसर में शौचालय बंद पाया गया और टंकी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। अध्यनरत बच्चो का शिक्षण स्तर सामान्य से कम पाया गया। कम्पोजिट विद्यालय छांजा के प्रधानाचार्य द्वारा स्वयं कोई भी विषय शिक्षण के लिए निर्धारित नहीं किया गया। स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय सरांय में बच्चों का नामांकन कम पाया गया़। प्रधानाचार्य द्वारा कोई स्पष्ट ...