मथुरा, दिसम्बर 24 -- मथुरा। चुनाव आयोग से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के उद्देश्य से बीएलओ और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) ड्यूटी में तैनात शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश की अवधि में भी बीएलओ, शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित न हो और निर्वाचन संबंधी गतिविधियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जा सकें। निर्धारित कार्य अवधि के अनुसार 1 जनवरी 2026 तक 18 की आयु पूरी करने वाले मतदाता के दावे 24 से 30 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों का निस्तारण 7 से 12 जनवरी तक दावों के निस्तारण और पांडुलिपिया...