मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- भाजपा कार्यालय पर एसआईआर की समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करें। बूथों पर पहुंचें और एसआईआर के फार्म भरवाएं। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर देशवासियों का हक है। कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर पारदर्शी और निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता इसके लिए बीएलओ का सहयोग करें। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों से कहा कि एसआईआर निष्पक्ष हो गया, वोटर लिस्ट निष्पक्ष बन गई तो 2027 में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चल रही प्रक्रिया का फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत...