प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म छह भी उपलब्ध करा दिया गया है। अब बीएलओ लोगों को फोन कर उनके घर के नए वोटरों की सूची मांग रहे हैं। एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु करने वाले वोटरों का नाम भी सूची में रहेगा। ऐसे लोगों का फॉर्म छह भरवाएं। जिससे 28 फरवरी को फाइनल सूची में इनका नाम शामिल रहेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि ऐसे जो लोग भी हैं, वो तत्काल अपने बीएलओ से मिलकर फॉर्म छह लें और इसे भरकर जमा करें, जिससे एकदम सही सूची तैयार हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...