चम्पावत, जून 2 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर विचार विमर्श किया। बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी औ डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 11 सितंबर तक होगा। 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा। पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रारूप छह भरना होगा। प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुयोग्य मतदाता छुटे नहीं, अयोग्य मतदाता जुड़े नहीं : उपायुक्त बैठक में भाजपा प...