गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ गणेश रजक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें बीएलओ और बीएलए टू को मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। बीएलओ एवं बीएलए टू को उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया गया, ताकि आगामी निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से किया जा सके। मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया यह भी पढ़ें- मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...