पाकुड़, अगस्त 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड सभागार, महेशपुर में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, महेशपुर द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: मतदाता सूची एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सम्मानितप्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को बताया गया कि गणना परपत्र भरने का कार्य पूर्ण होने के उपरांत अब नोटिस एवं दावा-आपत्ति चरण का कार्य प्रारंभ किया जाना है। गणना परपत्र के परीक्षण के दौरान प्राप्त तार्किक विसंगतियों के मामलों में संबंधित मतदा...