गिरडीह, जून 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप की अगुवाई में गुरुवार को बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी 179 मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र में मैपिंग व अनमैपिंग मतदाताओं की गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने उपस्थित बीएलओ को अपने पोषक क्षेत्र में शत प्रतिशत मकान का नोशनल नंबर अंकित करने के बाद वोटरों की मैपिंग, अनमैपिंग व नाम की गलतियों में सुधार कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की जानकारी दी। बताया कि कार्य में गड़बड़ी करने पर संबन्धित मतदान केंद्र के बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ श्यामलाल मांझी ने बताया कि अनमैपिंग मतदाताओं का तीन वर्गों में विभाजित कर चुनाव आयोग के निर...