बोकारो, मार्च 13 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों और आगामी चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से एसडीओ मुकेश मछुवा मौजूद थे। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को डोर-टू-डोर मैपिंग के निर्देश दिए गए। बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। जानकारी दी गई कि 1 अप्रैल 2026 से एसआईआर का कार्य शुरू किया जाना है। ऐसे में बीएलओ मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क करें और आवश्यक कागजात प्राप्त कर मैपिंग का कार्य पूर्ण करें। सीओ संजीत कुमार सिंह ने भी एसआईआर कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। प्रदीप कुमार यादव, नित्यानन्द महतो व दीपक कुमार लोहरा सह...