देवघर, जून 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास की अध्यक्षता में न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की गई। जिसमें एसआईआर समिति के संताल परगना प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू विशेष रूप से मौजूद हुए। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा एसआईआर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले एसआईआर में प्रतिदिन दिन के 11 बजे से 12 तक सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एवं बीएलए -2 बूथ पर कार्यरत बीएलओ से बूथ पर मिल कर काम करें। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत बीडीओ ने बीएलए 2 के संग की बैठक यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर ब...